बेखौफ बदमाश: थाने के सामने इस घटना को दिया अंजाम, CCTV आई सामने
Edited By Kamini,Updated: 04 Mar, 2023 08:07 PM
शहर वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। बदमाशों बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
जालंधर: पंजाब में वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। बदमाशों बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जालंध के माडल टाऊन से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गत रात्रि शुक्रवार को माडल टाऊन में थाना 6 के सामने ब्यूटी सैलून पर एक बदमाश ने सरेआम पत्थरबाजी की है। युवक सैलून का नुकसान करके फरार हो गया है। इस घटना की सी.सी.टी.वी. फुटेज भी सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि सैलून मालिक खुद आरोपी को ढूंढ रहा है। मालिक का कहना है कि उसकी किसी के साथ भी कोई रंजिश नहीं है। इस घटना की पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here