Edited By Vaneet,Updated: 03 Jul, 2018 05:38 PM
टांडा के गांव डुमाना में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते 8 तोले सोने के गहने और करीब 85 हजार की नगदी चोरी कर ली। घटना बीती देर रात ढाई बजे की है। ...
होशियारपुर: टांडा के गांव डुमाना में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते 8 तोले सोने के गहने और करीब 85 हजार की नगदी चोरी कर ली। घटना बीती देर रात ढाई बजे की है।
घर में दाखिल होते ही चोरों ने घर के मालिक मुख्त्यार सिंह को घायल किया और फिर पूरे परिवार को बंधक बना कर वारदात को अंजाम दिया। ढाई बजे दाखिल हुए चोरों ने करीब पौने चार बजे तक घर के अंदर से गहने और नगदी चोरी कर ली। इस दौरान वह घर में चाय बनाकर पीकर भी गए।