फिर बदले पंजाब के डी.जी.पी., इस आई.पी.एस. अधिकारी को सौंपी पंजाब की कमान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Jul, 2022 04:07 PM

then changed the dgp of punjab this ips

आई.पी.एस. अधिकारी गौरव यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 1992 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी गौरव यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बताया जा रहा है कि गौरव यादव को पंजाब का नया डी.जी.पी. लगाया गया है और अब यादव डी.जी.पी. का चार्ज संभालेंगे। बताया जा रहा है कि पंजाब में ला एंड आर्डर की स्थिति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। बता दें कि गौरव यादव 1992 के आई.पी.एस. अधिकारी हैं, जिन्हें अब पंजाब का नया डी.जी.पी. लगाया गया है। बताया यह भी जा रहा है कि मौजूदा डी.जी.पी. वी.के. भांवरा 2 महीने की छुट्टी पर जा रहे हैं और इसी स्थिति को देखते हुए पंजाब सरकार ने गौरव यादव को डैपुटेशन पर पंजाब की कमान सौंपी है।

जिक्रयोग्य है कि राज्य मेें पिछले कुछ महीनों के दौरान ला एंड आर्डर की स्थिति काफी दयनीय हुई पड़ी है, राज्य में बढ़ रहे क्राइम को देखते हुए ही उक्त फैसला लिया गया है।  बता दें कि वी.के. भावरा को इसी साल जनवरी में डीजीपी लगाया गया था। नियमों के मुताबिक सरकार भावरा को दो साल तक पद से नहीं हटाया जा सकता, लेकिन अब भावरा ने अब खुद ही छुट्टी पर जाने का फैसला लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Her

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!