Edited By Vatika,Updated: 16 Feb, 2024 12:33 PM
उधर इस हादसे की सूचना मिलने के बाद वरिंद्र के ताया का बेटा लखविंदर सिंह, जो कुछ दूरी पर इंडियाना में रहता था।
टांडा उड़मुड़(पंडित): गांव जहूरा के एक युवक की अमरीका के इंडियाना में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। इसी बीच उन्हें देखने जा रहे उनके रिश्तेदार भी सड़क हादसे का शिकार हो गए इस दूसरे हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को जहूरा निवासी 20 वर्षीय वरिंद्र सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह अपनी साइकिल पर काम से घर लौट रहा था, तभी हाईवे पर एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वरिंद्र सिंह 11 महीने पहले अमरीका गया था और अभी तक कुंवारा था। उधर इस हादसे की सूचना मिलने के बाद वरिंद्र के ताया का बेटा लखविंदर सिंह, जो कुछ दूरी पर इंडियाना में रहता था।
अपने मामा के लड़के प्रभजोत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी तलवंडी डड्डिआ के साथ वरिंदर को देखने आ रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी बेकाबू होकर हादसे का शिकार हो गई। इस दूसरे हादसे में प्रभजोत सिंह की मौत हो गई और लखविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इन हादसों के बाद दोनों के परिवार वाले सदमे में हैं। वरिंद्र की मां जतिंदर कौर और दादा गरीब सिंह तथा प्रभजोत के माता-पिता ने भारत सरकार से दोनों युवकों के शव भारत लाने की गुहार लगाई है।