Edited By Neetu Bala,Updated: 28 Jan, 2024 07:41 PM
स्थिति को देखते हुए गाड़ी में मौजूद ई.एम.टी. गगनदीप सिंह को महिला की सास और आशा वर्कर की मदद से एंबुलैंस में ही महिला की डिलीवरी करानी पड़ी।
जैतो: कुदरत के रंग न्यारे हैं। आज सुबह करीब डेढ़ बजे एंबुलैंस 108 को सूचना मिली कि गांव मता में एक महिला की डिलीवरी होनी है। इसे तुरंत कोटकपूरा सिविल अस्पताल ले जाया जाए। एंबुलैंस 108 के पायलट सुरिंदर सिंह और ई.एम.टी. गगनदीप सिंह तुरंत एंबुलैंस लेकर उनके घर पहुंचे।
वाहन में महिला को कोटकपूरा ले जाया जा रहा था। रास्ते में गांव लालेयाना के पास इस महिला की तकलीफ बढ़ने लगी। स्थिति को देखते हुए गाड़ी में मौजूद ई.एम.टी. गगनदीप सिंह को महिला की सास और आशा वर्कर की मदद से एंबुलैंस में ही महिला की डिलीवरी करानी पड़ी।
बाद में इस महिला को सिविल अस्पताल कोटकपूरा और मेडिकल कालेज फरीदकोट ले जाया गया। महिला किरणदीप कौर (30) पत्नी कुलदीप सिंह निवासी गांव मत्ता और उसका बेटा पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here