Edited By Kamini,Updated: 09 Mar, 2024 05:11 PM
मिली खबर के अनुसार जालंधर बाईपास पेट्रोल पंप पर आज दोपहर के समय जबरदस्त हंगामा हो गया।
लुधियाना : महानगर में पेट्रोल कर्मियों से मारपीट करने की सूचना मिली है। मिली खबर के अनुसार जालंधर बाईपास पेट्रोल पंप पर आज दोपहर के समय जबरदस्त हंगामा हो गया जिसके कुछ युवकों ने पंप कर्मचारियों जानलेवा हमला कर दिया। घायल कर्मचारियों को तुरन्त अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
यह भी पढ़ें : विदेश से आई दुखद खबर, माता-पिता के साथ पंजाब लौट रहे कनाडा के युवक की मौ/त
बताया जा रहा है कि आज दोपहर के समय 2 युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पेट्रोल डलवाने आए। इस दौरान गाड़ियों में तेल डाल रहे कर्मी दुर्गेश ने उन्हें मशीने से थोड़ा पीछे रहने के लिए कहा। इसी बात से भड़के कर्मचारी से बहस करने लगे और उसके पैर पर मोटरसाइकिल चढ़ा दिया। यही नहीं इसके बाद युवकों ने फोन करके अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया।
इसके बाद सभी ने मिलकर पेट्रोल पंप पर मौजूद दोनों कर्मचारियों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उन पर लोहे के सरिए से वार किया। इस दौरान कैशियर अमरेश चौधरी और दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here