Edited By Urmila,Updated: 14 Oct, 2023 06:15 PM
उनकी प्रेमपती पत्नी हरपाल सिंह निवासी अमानी थाना टोहाना जिला फतियाबाद ने अपने दामाद कुलदीप सिंह से अपने बेटे गुरदीप सिंह को विदेश में भेजने की बात की।
मूनक (गर्ग): जिला पुलिस प्रमुख सुरिंदर लांबा द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत डी.एस.पी. परमिंदर सिंह ग्रेवाल के कुशल नेतृत्व में थाना मूनक की पुलिस टीम ने विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख ठगने वाले पति-पत्नी पर केस दर्ज किया।
इस संबंधी थाना सदर के प्रभारी सुरिंदर कुमार भल्ला ने बताया कि उनकी प्रेमपती पत्नी हरपाल सिंह निवासी अमानी थाना टोहाना जिला फतियाबाद ने अपने दामाद कुलदीप सिंह से अपने बेटे गुरदीप सिंह को विदेश में भेजने की बात की। फिर कुलदीप ने गुरजिंदर सिंह पुत्र सतगुर सिंह और उसकी पत्नी गुरजीत कौर निवासी गांव बिशनपुरा खोखर से अपने रिश्तेदार को कनाडा भेजने की बात की, तो गुरजिंदर सिंह ने कनाडा भेजने के लिए 30 लाख रुपए की मांग की।
इसके बाद गुरजिंदर सिंह और उसकी पत्नी द्वारा खोले ऑफिस जे.बी. इमीग्रेशन में बातचीत 20 लाख रुपए में तय हुई और प्रेमपती पत्नी हरपाल सिंह द्वारा आरोपी गुरजिंदर सिंह के खाते में 20 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए गए, लेकिन उन्होंने लड़के को कनाडा नहीं भेजा, जिस पर प्रेमपती पत्नी हरपाल सिंह बस्सी अमानी पुलिस थाना टोहाना के बयानों पर गुरजिंदर सिंह पुत्र सतगुर सिंह और उसकी पत्नी गुरजीत कौर के खिलाफ भारतीय संविधान की धारा 420, 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here