Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Jul, 2022 06:14 PM
पंजाब के मुख्य सचिव वी.के. जंजुआ ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ श्री दरबार साहिब में माथा टेका और सरबत के कल्याण के लिए प्रार्थना की।
अमृतसर (सर्बजीत) : पंजाब के मुख्य सचिव वी.के. जंजुआ ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ श्री दरबार साहिब में माथा टेका और सरबत के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए जंजुआ ने कहा कि सरकार ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है, इस बात का धन्यवाद करने के लिए वह आज यहां माथा टेकने आए हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि पंजाब के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन गुरु साहिब की कृपा से हम इन सभी चुनौतियों को पार कर पंजाब को फिर से हरा-भरा पंजाब बनाएंगे। इसके बाद मुख्य सचिव ने पंजाब विभाजन संग्रहालय का भी दौरा किया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर हरदीप सिंह सूदन, व एस.डी.एम. हरदीप सिंह भी मौजूद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here