सिंडिकेट बैंक की ब्रांच में लगी भयानक आग

Edited By Tania pathak,Updated: 22 May, 2020 11:25 AM

terrible fire in syndicate bank branch

जानकारी देते हुए बैंक मैनेजर ने बताया आज सुबह करीब 5.30 बैंक में आग लग गई है, जिस कारण कई सामान जल कर राख हो गया...

बठिंडा (विजय वर्मा,बांसल): शुक्रवार सुबह बठिंडा के फ़ौजी चौक में सिंडिकेट बैंक की ब्रांच में भयानक आग लग गयी। घटना के बारे में सूचना मिलते मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस बारे में जानकारी देते हुए बैंक मैनेजर ने बताया आज सुबह करीब 5.30 बैंक में आग लग गई है, जिस कारण कई सामान जल कर राख हो गया।

PunjabKesari
उन्होंने बताया कि आग शॉटसर्कट के कारण लगी है, जिस कारण कंप्यूटर और कुछ ज़रूरी सामान जल कर राख गया। वहीं मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड अफ़सर गुरिन्दर सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली फ़ौजी चौक में स्थित बैंक में आग लग गई। इसी सूचना के आधार पर हम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया गया है। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!