Edited By Kamini,Updated: 01 Jul, 2023 03:19 PM

संगरूर में पुलिस व कच्चे अध्यापक उस समय आमने-सामने हो गए जब अध्यापकों द्वारा सी.एम. मान के घर का घेराव की कोशिश की गई।
संगरूर: संगरूर में पुलिस व कच्चे अध्यापक उस समय आमने-सामने हो गए जब अध्यापकों द्वारा सी.एम. मान के घर का घेराव की कोशिश की गई। इस दौरान कच्चे अध्यापकों द्वारा सी.एम. मान के घर के आगे प्रदर्शन किया जा रहा है। जब अध्यापक सी.एम. के घर की तरफ बढ़े तो पुलिस द्वारा उन्हें रोका गया। पुलिस द्वारा रोकने पर प्रदर्शनकारी उनसे उलझ गए।
जानकारी के अनुसार इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा उन्हें रैगुलर करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान भारी संख्या में महिलाए मौजूद हैं, जिनमें कई तो अपने बच्चों को भी साथ लेकर आई हैं। पुलिस द्वारा अध्यापकों पर लाठी चार्ज भी किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here