Edited By Updated: 14 Feb, 2017 01:34 PM
गांव तूरां निवासी एक लड़की के आग लगने से बुरी तरह झुलस गई। उसे स्थानीय उपमंडल सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
मंडी गोबिन्दगढ़ (रामचेत): गांव तूरां निवासी एक लड़की के आग लगने से बुरी तरह झुलस गई। उसे स्थानीय उपमंडल सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जानकारी के अनुसार गांव तूरां निवासी रमनदीप कौर पुत्री सरूप सिंह अपने घर चाय बना रही थी कि अचानक उसके कपड़ों को आग लग गई जिससे वह झुलस गई। उसे तुरंत स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर ने उसकी हालत नाजुक होने के कारण राजिन्द्रा अस्पताल पटियाला के लिए रैफर कर दिया।