Edited By Mohit,Updated: 27 May, 2019 07:47 PM
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब कांग्रेस की अंतरकलह से पंजाब के विकास में बाधा आ रही है, रोज के झगड़ों में व्यस्त मंत्रियों की फौज विकास हेतु काम करने की जगह चापलूसी, कानाफूसी व झगड़ों में समय बर्बाद कर रही है।
अमृतसर (कमल): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब कांग्रेस की अंतरकलह से पंजाब के विकास में बाधा आ रही है, रोज के झगड़ों में व्यस्त मंत्रियों की फौज विकास हेतु काम करने की जगह चापलूसी, कानाफूसी व झगड़ों में समय बर्बाद कर रही है। पिछले 27 महीने झगड़े में बर्बाद कर दिए जिसका खामियाजा पंजाब की गरीब जनता को उठाना पड़ रहा है।
चुघ ने कहा कि लोकसभा के नतीजो के बाद कांग्रेस के पराजित अध्यक्ष सुनील जाखड़ के इस्तीफे के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह व पूरे देश में मोदी जी पर व्यक्तिगत आरोप लगाने वाले नोटंकीबांज कैबिनेट मंत्री सिद्धू भी शीघ्र त्याग पत्र देकर अपनी कथनी और करनी निभाए। चुघ ने कहा कि बेअदबी की राजनीति व प्रशासनिक पकड़ ना होने के कारण एवं नवजोत सिंह सिद्धू की पंजाब सरकार के खिलाफ बयानबाजी से पंजाब सरकार की विफलताओं की सच्चाई जनता के सामने आई है।
चुघ ने कहा की कि इन बातों से सिद्ध हो चुका है की स.नवजोत सिंह सिद्धू जिस राजनीतिक थाली में खाते है अन्त में उसी में छेद करके फूले नही समाते। उन्होने कहा कि भाजपा व अकाली गठजोड़ दो वर्षों से कहता आ रहा है कि पंजाब की जनता ने कांग्रेस को कैप्टन व सिद्धू के आपस के झगड़े के लिए नहीं चुना था। पंजाब की जनता पंजाब का विकास चाहती है पर यह दोनों अहंकार की लड़ाई लड़ रहे हैं।