Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Aug, 2017 12:10 PM
महानगर में स्वाइन फ्लू से 3 मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक 52 वर्षीय महिला मरीज सलेम टाबरी की भगत कालोनी में रहने वाली थी।
लुधियाना(सहगल): महानगर में स्वाइन फ्लू से 3 मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक 52 वर्षीय महिला मरीज सलेम टाबरी की भगत कालोनी में रहने वाली थी।
दूसरा 55 वर्षीय मरीज भाई रणधीर सिंह नगर का रहने वाला बताया जाता है। दोनों मरीज दयानंद अस्पताल में भर्ती थे। इसके अलावा गत दिवस स्वाइन फ्लू से एक संदिग्ध मरीज की सिविल अस्पताल में मौत हो गई थी। यह 48 वर्षीय मरीज शिमलापुरी का रहने वाला था। सेहत विभाग ने अभी तक एक मरीज में ही स्वाइन फ्लू की पुष्टि की है। अब तक सेहत विभाग 29 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि कर चुका है, जबकि 8 लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत की पुष्टि की जा चुकी है।