गुरदासपुर पहुंचे सनी देओल को महिलाओं ने सुनाया दुखड़ा

Edited By swetha,Updated: 28 Jan, 2020 12:40 PM

sunny deol

गुरदासपुर पहुंचे भाजपा सांसद सनी दियोल को वैलफेयर सोसायटी की सचिव सरबजीत कौर धोखेबाज एन.आर.आई. दूल्हों के खिलाफ ज्ञापन देने पहुंची।

गुरदासपुरः गुरदासपुर पहुंचे भाजपा सांसद सनी दियोल को वैलफेयर सोसायटी की सचिव सरबजीत कौर धोखेबाज एन.आर.आई. दूल्हों के खिलाफ ज्ञापन देने पहुंची। लगभग गाड़ी में बैठ चुके सनी देयोल ने जब उक्त महिला की आवाज सुनी तो वह बहुत विनम्रता से गाड़ी से बाहर निकले। उन्होंने अत्यंत गंभीरता से पूरी बात सुनी। ज्ञापन के जरिए पीड़ित महिलाओं ने इंसाफ की मांग की है, जिससे ऐसे धोखेबाज दूल्हों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जा सके। 

 
पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए ज्ञापन देने पहुंची महिलाओं में से एक पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह साल 2008 में हुआ था। बेटी के जन्म के बाद उसका पति 2010 में कनाडा चला गया। वहां जाकर उसने एक मुसलमान लड़की से विवाह करवा लिया, जिसकी तस्वीरें उसने सोशल मीडिया पर डालीं हुई हैं। अब उसका ससुराल परिवार उसे तंग परेशान कर रहा है। इतना ही नहीं पीडित  महिला ने पुलिस प्रशासन पर भी कार्रवाई न करने और उनको परेशान करने के आरोप लगाए हैं।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!