पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर सुनील जाखड़ का बड़ा बयान, कहा-निकला जनाजा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Nov, 2023 05:05 PM

sunil jakhar s big statement regarding law and order in punjab

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड ने आज लुधियाना के डी.एम.सी. पहुँचकर अपहरणकर्ताओं के हाथों गोली लगने से गंभीर घायल हुए कपड़ा व्यापारी संभव जैन का हालचाल पूछा।

लुधियाना (गुप्ता) : पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड ने आज लुधियाना के डी.एम.सी. पहुँचकर अपहरणकर्ताओं के हाथों गोली लगने से गंभीर घायल हुए कपड़ा व्यापारी संभव जैन का हालचाल पूछा। इसके पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए जाखड़ ने कहा कि जबसे पंजाब में भगवंत मान सरकार बनी है, तबसे प्रदेश में कानून-व्यवस्था का जनाजा निकल गया है। गैंगस्टरों द्वारा उद्योगपतियों, व्यापारियों, दुकानदारों से फिरौतियां मांगी जा रही है व सरेआम उनके कत्ल किये जा रहे हैं, जोकि पंजाब के प्रशासन के माथे पर कलंक है। 

मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगो को सुशासन देने की जिम्मेदारी छोडकर साईकिल चला रहे है। उन्हें साईकिल चलानी छोडकर सरकार चलानी चाहिए व पंजाब की बहादुर पुलिस का मनोबल गिराने के स्थान पर उसका मनोबल बढ़ाकर लोगों में सुरक्षा का माहौल बनाना चाहिए। आज हालात यह है कि आम आदमी पार्टी के खास नेता इस बात की शिकायतें कर रहे है कि उन्हें पुलिस अधिकारी सैल्यूट नहीं मारते जबकि उन्हें यह सोचना चाहिए कि पुलिस सैल्यूट मारने के लिए नहीं लॉ एडं आर्डर की रक्षा के लिए है। केवल विज्ञापनो में प्रदेश का झूठा विकास दिखाने वाली आम आदमी पार्टी सरकार के शासन में बुरी कानून व्यवस्था के कारण व्यापारी उद्योगपति पलायन के लिए मजबूर हो रहा है। सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। चुनावों के दिनों में लोगों को गुमराह करके सत्ता में आने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। 

पंजाब पर अब 'उड़ता पंजाब' के बाद 'गैंग्स ऑफ पंजाब' फिल्म बन सकती है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में चल रहे इस अराजकता के माहौल को बर्दास्त नहीं करेगी और सरकार को लोगों के प्रति जबाबदेह बनाने के लिए संघर्ष छेडेगी। एक प्रश्न के उत्तर में जाखड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार झूठे मुकद्दमे दर्ज कर भाजपा कार्यकर्ताओं की आवाज को दबा नहीं सकती। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के महासचिव अनिल सरीन, कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, भाजपा लुधियाना अध्यक्ष रजनीश धीमान, प्रेम मित्तल भी उपस्थित थे।
 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!