Edited By Vatika,Updated: 15 Jan, 2019 05:08 PM
''पंजाबी एकता पार्टी'' के प्रधान सुखपाल सिंह खैहरा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को चुनौती दी है। खैहरा ने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह और सुखबीर बादल चुनाव आयोग को हलफनामा (एफिडेविट) दें कि अगर उनकी तरफ...
चंडीगढ़ः 'पंजाबी एकता पार्टी' के प्रधान सुखपाल सिंह खैहरा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को चुनौती दी है। खैहरा ने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह और सुखबीर बादल चुनाव आयोग को हलफनामा (एफिडेविट) दें कि अगर उनकी तरफ से चुनाव मेनिफेस्टो में किए वायदे पूरे नहीं होते तो उनकी पार्टी की मान्यता रद्द की जाएं।
यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए खैहरा ने कहा कि चुनावों के समय पार्टियां वोटरों से बड़े-बड़े वादे तो करती है पर बाद में उसे पूरा नहीं किया जाता, जो वोटरों से सीधे तौर पर धोखा होता है। इस दौरान खैहरा द्वारा पूर्व प्रिंसीपल कमिश्नर इनकम टैक्स डा.जगतार सिंह और राष्ट्रीय जनता दल के नेशनल एग्जीक्यूटिव मैंबर प्रोफैसर कृष्ण चंदर आहुजा को हार डालकर पार्टी में शामिल किया गया।