बादल की CM मान को चेतावनी- "गुरु घर के साथ टकराव ना ले, वरना..."

Edited By Vatika,Updated: 29 Mar, 2023 11:45 AM

sukhbir badal warning to cm maan

श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा जारी शब्द भी बैन करने पर उतर आई है

चंडीगढ़: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के भारत में ट्वीट बैन करने पर शिरोमणि अकाली दल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस बरे शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट करते हुए पंजाब सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि सरकार श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा जारी शब्द भी बैन करने पर उतर आई है। मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए बादल ने ट्विट किया,"गुरु घर के साथ टकराव ना करें..छेवी पातशाह द्वारा सिरजे मीरी-पीरी के सर्वोच्च स्थान पर हमले बंद करे..नहीं तो श्री अकाल तख्त साहिब के साथ टकराव लेने वालों का हश्र याद रखना।"

 

बता दें कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा सरकार को अल्टीमेटम देने वाला ट्वीट भारत में बैन हो गया है। ट्वीटर में संदेश आ रहा है कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह का यह ट्वीट एक गैरकानूनी मांग के जवाब में भारत में रोक दिया गया है। इसके बाद शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री मान पर निशाना साधा है। यह भी बता दें कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार  ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा सरकार को अल्टीमेटम दिया गया था।  वहीं सी.एम. मान ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की तरफ से दिए गए अल्टीमेटम पर जवाब देते हुए कहा कि अच्छा होता अगर आप अल्टीमेटम बेअदबी और गायब हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों के लिए जारी करते न कि हंसते-बसते लोगों को भड़काने के लिए। मुख्यमंत्री ने जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के बयान का जवाब देते हुए ट्वीट कर लिखा कि सबको पता है कि आप और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बादलों का पक्ष लेते रहे हो। इतिहास देखो कई जत्थेदारों को बादलों ने अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!