Edited By Updated: 28 Apr, 2017 12:02 PM
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आए दिन कांग्रेसियों द्वारा कत्ल किए जा रहे अकाली वर्करों का गंभीर नोटिस लिया है।
अमृतसरः पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आए दिन कांग्रेसियों द्वारा कत्ल किए जा रहे अकाली वर्करों का गंभीर नोटिस लिया है। कैप्टन सरकार को एक हफ्ते का अल्टीमेटम देते हुए सुखबीर ने कहा है कि यदि दोषियों को जल्द गिरफ़्तार न किया गया तो अकाली दल सड़को पर उतर आएगा। सुखबीर बादल अमृतसर के गांव चीता में कांग्रेसियों दुवारा कत्ल किए गए अकाली सरपंच गुरपिन्दर सिंह के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे हुए थे। इस मौके सुखबीर बादल ने मृतक सरपंच के परिवार को पार्टी की तरफ से 5 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान भी किया।