Edited By Mohit,Updated: 24 May, 2019 07:13 PM
फिरोजपुर और बठिंडा सीट पर जीतने के बाद अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल आज श्री हरमंदिर साहिब नतमस्तक हुए।
अमृतसरः फिरोजपुर और बठिंडा सीट पर जीतने के बाद अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल आज श्री हरमंदिर साहिब नतमस्तक हुए। इस दौरान सुखबीर बादल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा जो उनपर झूठे आरोप लगाए गए हैं, उनका जवाब पंजाब की जनता ने चुनाव में दे दिया है।
सुखबीर ने कहा कि कैप्टन के मिशन 13 को लोगों ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने अकाली-भाजपा का साथ दिया। आग वह बोले कि उन्होंने चुनाव नहीं बल्कि एक लड़ाई लड़ी है।
सुखबीर ने कहा कि मिशन 13 पर अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को सफाई देनी चाहिए जबकि कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल भी अपने हलके में हार गए हैं। उनको इस पर जवाब देना चाहिए। इस मौके पर बिक्रमसिंह मजीठिया भी उनके साथ थे।