गुरुनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर,इन दिनों रद्द रहेंगी यह ट्रेनें

Edited By swetha,Updated: 14 Jul, 2018 10:20 AM

special news for pilgrims visiting amritsar these trains will be canceled

अमृतसर रेलवे स्टेशन के आधुनिकिकरण के चलते यहां के इंटरलॉकिंग के कार्य को पूरा किया जाना है। इस संदर्भ में नॉर्दर्न रेलवे हाईकमान ने दिल्ली, अंबाला, एम.बी. व फिरोजुपर रेलमंडल के उच्चाधिकारियों को एक सर्कुलर जारी कर इस कार्य को पूरा करने के लिए हरी...

अमृतसर (जशन): अमृतसर रेलवे स्टेशन के आधुनिकिकरण के चलते यहां के इंटरलॉकिंग के कार्य को पूरा किया जाना है। इस संदर्भ में नॉर्दर्न रेलवे हाईकमान ने दिल्ली, अंबाला, एम.बी. व फिरोजुपर रेलमंडल के उच्चाधिकारियों को एक सर्कुलर जारी कर इस कार्य को पूरा करने के लिए हरी झंडी दे दी है।

जानकारी के अनुसार इंटरलॉकिंग का यह कार्य स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास भंडारी ब्रिज के नीचे क्षेत्र में किया जाएगा तथा यह विकास कार्य 19 जुलाई से शुरू होगा और इसको अंतिम रूप देने के लिए 31 जुलाई तक की तिथि घोषित की गई है। कुल मिलाकर इन 12 दिनों में डैली पैसेंजरों के साथ-साथ गुरु नगरी में आने वाले पर्यटकों तथा रेल यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस कार्य के तहत जहां कई महत्वपूर्ण वी.वी.आई.पी. कहलाई जाने वाली रेलगाडिय़ां प्रभावित होंगी, वहीं दूसरी ओर कई अन्य लगभग 40 मेल/एक्सप्रैस रेलगाडिय़ां रद्द रहेंगी। इस सारे प्रकरण के चलते रेल यात्रियों के लिए आने वाले ये दिन काफी भारी पड़ेंगे।  

मैनपावर की कठिनाई होगी दूर 
अमृतसर रेलवे स्टेशन की पूरी तरह से इंटरलॉकिंग होगी तो इससे मैनपावर कम लगेगी। विदित रहे कि रेलवे में पहले से ही रेल कर्मियों की काफी कमी बताई जा रही है। रेलवे में विगत काफी लंबे समय से नए कर्मियों की भर्ती पहले से ही बंद के समान है। इससे रेलवे उज्जाधिकारियों को भी कार्य करवाने में काफी कठिनाई आती थी परंतु अब अमृतसर रेलवे स्टेशन इंटरलॉकिंग युक्त होने से मैनपावर की भी कठिनाई काफी दूर होगी। 

कांटा सिस्टम से मिलेगी निजात
अमृतसर रेलवे स्टेशन पर अब भी अंग्रेजों के जमाने का प्रयोग होने वाला कांटा सिस्टम ही प्रयोग होता था। इसके चलते रेलगाडिय़ों के लिए ट्रैक को बदलने के लिए रेल कर्मियों को खुद कांटा बदलना पड़ता था। अब जब गुरु की नगरी का रेलवे स्टेशन इंरलॉकिंग से जुड़ जाएगा तो फिर रेल ट्रैक बदलने के लिए कांटा बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलगाड़ी के लिए अगर ट्रैक बदलना पड़ेगा तो वह इलैक्ट्रॉनिक सिस्टम से जुड़े इंटरलॉकिंग सिस्टम से मात्र कुछ ही सैकेंड में बदला जा सकता है। 

रद्द की गई मेल एक्सप्रैस रेलगाडियां
गाड़ी संख्या    रेलगाड़ी का नाम
14506/14505    नंगल डैम-अमृतसर 19 से 31 जुलाई तक
12411/12412    चंडीगढ़-अमृतसर 19 से 31 जुलाई तक
18237        बिलासपुर-अमृतसर 19 से 29 जुलाई तक
18238        अमृतसर-बिलासपुर 21 से 31 जुलाई तक
15209        जनसेवा 19 से 30 जुलाई तक
15212        अमृतसर-दरभंगा 20 से 31 जुलाई तक
12241        चंडीगढ़-अमृतसर 25 से 31 जुलाई तक
12241        अमृतसर-चंडीगढ़ 26 जुलाई से 1 अगस्त तक
12053        हावड़ा-अमृतसर 25 से 31 जुलाई तक
12054        अमृतसर-हवाड़ा 25 से 31 जुलाई तक
11057        मुंबई शिवाजी महाराजा टर्मिनल-अमृतसर 
      

 24 से 30 जुलाई तक
11058        अमृतसर-शिवाजी महाराजा टर्मिनल मुंबई

 26 जुलाई से 1 अगस्त तक
15211        दरभंगा-अमृतसर 24 से 29 जुलाई
15210        अमृतसर-सहरसा 26 से 31 जुलाई तक
14634        पठानकोट-अमृतसर 26 से 31 जुलाई तक
14633        अमृतसर-पठानकोट 27 से 31 जुलाई तक
12422        अमृतसर-नांदेड़ 23 व 30 जुलाई को
12408        कर्मभूमि 20 व 27 जुलाई को
22424        अमृतसर-गोरखपुर 22 व 29 जुलाई को
14604        अमृतसर सहरसा 25 जुलाई व 1 अगस्त को
15934        अमृतसर-डिब्रूगढ़ 27 जुलाई को
01708        अटारी-जबलपुर 22, 25 व 29 जुलाई को
01707        जबलपुर-अटारी 21, 24 व 28 जुलाई को
15933        डिब्रूगढ़-अमृतसर 24 जुलाई को
14603        सहरसा-अमृतसर 2020 व 27 जुलाई को
22423        गोरखपुर 23 व 30 जुलाई को
12407        कर्मभूमि-अमृतसर 25 जुलाई व 1 अगस्त को रद्द की गई है।  

रद्द की गई पैंसेजर रेलगाडियां
गाड़ी संख्या    रेलगाड़ी का नाम

74691/92    अमृतसर-कादियां 19 से 31 जुलाई तक
74661/62    अमृतसर-अटारी 19 से 31 जुलाई तक
74663/64    अमृतसर-अटारी 19 से 31 तक
74644        अमृतसर-जालंधर 19 से 31 जुलाई तक
54611/14    अमृतसर-पठानकोट 21 से 31 जुलाई तक
54601/02    अमृतसर-हिसार 21 से 31 जुलाई तक
54605/06    हिसार-लुधियाना एक्सप्रैस 22 से 31 जुलाई तक
54603/04    हिसार-लुधियाना 23 से 31 तक
54612        पठानकोट-अमृतसर 27 से 31 जुलाई तक
54616        पठानकोट-अमृतसर 25 से 31 तक
54613/15    अमृतसर-पठानकोट 26 से 31 जुलाई तक
54622        पठानकोट-जालंधर 29 से 31 जुलाई तक
54621        जालंधर-पठानकोट 28 से 31 जुलाई तक  रद्द की गई है। 

बदले हुए रूट की रेलगाडियां
 

गाड़ी संख्या    रेलगाड़ी का नाम
18101        जम्मूतवी 17 से 29 जुलाई तक
22429        दिल्ली-पठानकोट 20 से 31 जुलाई तक
18215        डिब्रूगढ़-जम्मूतवी 18 व 25 जुलाई को
19415        अहमदाबाद-कटड़ा 29 जुलाई को
19225        बठिंडा-जम्मूतवी 25 से 31 जुलाई तक
18102        जम्मूतवी-मूरी 19 व 31 जुलाई को
22430        पठानकोट-दिल्ली 18 से 31 जुलाई तक
18216        जम्मूतवी-दुर्ग 20 व 27 जुलाई को
19416        कटड़ा-अहमदाबाद 24 व 31 जुलाई को
19226        जम्मूतवी-बठिंडा 24 से 31 जुलाई  तक अमृतसर रेलवे स्टेशन नहीं आएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!