Edited By Des raj,Updated: 20 Aug, 2018 07:39 PM
थाना सदर के गांव छींटावाला में आज प्रात: 6 बजे एक 17 वर्षीय युवक सुखबीर सिंह पुत्र स्व. बलजिंद्र सिंह की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।सहायक थानेदार मोहन सिंह ने लाश को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक की मां नरिंद्र...
नाभा (जैन) : थाना सदर के गांव छींटावाला में आज प्रात: 6 बजे एक 17 वर्षीय युवक सुखबीर सिंह पुत्र स्व. बलजिंद्र सिंह की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।सहायक थानेदार मोहन सिंह ने लाश को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक की मां नरिंद्र कौर ने बयान दर्ज करवाया कि सुखबीर उसका इकलौता बेटा था और कई बार उससे पैसों की मांग करके झगड़ा करता रहता था।
गत रात्रि उसने उससे 50 रुपए मांगे जो वह नहीं दे सकी। उसका बेटा रात 11 बजे झगड़ा करके घर से बाहर गया व आज सुबह घर के बाहर उसकी लाश पड़ी मिली। उसके मुंह से झाग निकल रही थी। जैसे उसने आत्महत्या कोई जहरीली चीज खाकर की हो। जांच अधिकारी मोहन सिंह के अनुसार धारा 174 की कार्रवाई करके पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।