थार रॉक्स सवारों की गुंडागर्दी! कार रोक युवक से हाथापाई कर लूटी सोने की चेन, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kalash,Updated: 21 Nov, 2026 10:40 AM

snatching and crime incident ludhiana

महानगर के बाहरी इलाकों और जी.टी. रोड पर बेखौफ लुटेरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।

लुधियाना/साहनेवाल (राज): महानगर के बाहरी इलाकों और जी.टी. रोड पर बेखौफ लुटेरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा सनसनीखेज मामले में साहनेवाल जी.टी. रोड पर गांव मजारा के नजदीक सुआ पुली के पास 'थार रॉक्स' गाड़ी पर सवार दो युवकों ने एक कार चालक को रास्ते में घेरकर न केवल उसके साथ हाथापाई की, बल्कि उसके गले में पहनी 5 तोले वजनी सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। वारदात के दौरान पीड़ित द्वारा आरोपियों की गाड़ी का आंशिक नंबर 1841 पढ़ लिया गया। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए गए बयानों में पीड़ित पीयूष राय ने बताया कि बीती 20 नवंबर की शाम को वह अपनी गाड़ी में सवार होकर 'भरावां दा ढाबा', जी.टी. रोड, साहनेवाल (लुधियाना) जा रहा था। जब वह शाम करीब 6:15 से 6:30 बजे के बीच सुआ पुली, गांव मजारा के पास पहुंचा, तो पीछे/साइड से आई एक थार रॉक्स गाड़ी में सवार दो लड़कों ने अपनी गाड़ी उसकी कार के आगे लगाकर रास्ता रोक लिया। रास्ता रोकने के बाद थार रॉक्स गाड़ी से उतरे दोनों युवकों ने पीड़ित पीयूष राय के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इससे पहले कि वह संभल पाता, आरोपी युवकों ने उसके गले में पहनी करीब 5 तोले वजनी सोने की चेन झपट ली और अपनी गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए।भागते समय पीड़ित की नजर आरोपियों की गाड़ी की नंबर प्लेट पर पड़ी, जिस पर 1841 नंबर ही पढ़ा जा सका।

वारदात के तुरंत बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। संबंधित थाना पुलिस ने पीड़ित पीयूष राय के बयानों के आधार पर थार रॉक्स सवार दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूटपाट व मारपीट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गाड़ी के नंबर (1841) और मॉडल (थार रॉक्स) के आधार पर ट्रांसपोर्ट विभाग से रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है तथा जी.टी. रोड व साहनेवाल इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!