Edited By Updated: 18 Feb, 2017 11:39 AM
ब्रिटेन में 29 साल के एक सिख पुरूष को अपने सौतेले दादा की हत्या के मामले में आज उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
लंदनः ब्रिटेन में 29 साल के एक सिख पुरूष को अपने सौतेले दादा की हत्या के मामले में आज उम्रकैद की सजा सुनाई गई। नॉटिंघम क्राऊन कोर्ट ने सुखराज सिंह अटवाल को अपने सौतेले दादा सतनाम सिंह की हत्या का दोषी पाया। वह 20 साल की सजा काटने के बाद ही पैरोल के लिए आवेदन कर सकेगा। इस हत्या का कारण पुराने समय से चला रहा पारिवारिक विवाद बताया गया। अटवाल ने 23 जुलाई, 2015 को डेबरी इलाके में सतनाम सिंह पर हमला किया था जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी।