सिद्धू मूसेवाला के पिता की पोस्ट : जो सिद्धू के साथ थे, आज ढूंढने पर नहीं मिल रहे

Edited By Urmila,Updated: 15 Feb, 2026 03:55 PM

sidhu moosewala s father s post

मरहूम गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा है कि जब सिद्धू मूसेवाला संगीत के शिखर पर थे तो अनेकों लोग व साथी उनके साथ थे।

मानसा  (संदीप मित्तल) : मरहूम गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा है कि जब सिद्धू मूसेवाला संगीत के शिखर पर थे तो अनेकों लोग व साथी उनके साथ थे और उससे अपना नाम जोड़ रखा था। ऐसे लोग आज ढूंढने से भी नहीं मिल रहे हैं, दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोग निजी जरूरत को अपना हक समझते रहे तथा उनके नाम से अपनी पहचान जोड़ते रहे, लेकिन आज वह इंसाफ लेने के समय चुप क्यों हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी का नाम नहीं लेते, लेकिन ये सच है कि हम जिसे दुख व हादसे में गंवा देते हैं, उसके बाद ही लोगों की असलियत सामने आती है। मुश्किल वक्त में बदले हुए लोग बेशक, जितने चाहे अच्छे हों, लेकिन दिल उतर जाते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मानसा एसएसपी दफ्तर के बाहर जो कुछ हुआ, उसकी कोई योजना नहीं थी, वह सबकुछ अचानक हुआ। कुछ लोगों ने वहां तथा विदेश से भी उनका सहयोग कर रहे हैं, जो आज भी उनके साथ खड़े हैं, ऐसे लोगों पर उन्हें गर्व है, जिनकी हिम्मत व सहयोग से वह अपने पुत्र के लिए इंसाफ लेने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसे लोगों के हमेशा आभारी रहेंगे, जिन्होंने आज तक भी उनका साथ नहीं छोड़ा है। बलकौर सिंह सिद्धू ने कहा कि वह इंसाफ लेकर रहेंगे और सिद्धू मूसेवाला की अमानत को कभी भी मिटने नहीं देंगे।

sidhu moosewala

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!