Edited By Vatika,Updated: 29 Feb, 2024 10:58 AM
जिसे देखते हुए शहीद शुभकरण सिंह के अंतिम संस्कार के लिए परिवार और किसान संगठन राज़ी हो गए हैं।
पंजाब डेस्कः किसान आंदोलन में खनौरी बॉर्डर पर मारे गए शुभकरण सिंह का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। दरअसल, बठिंडा के किसान शुभ करण सिंह की मौत के मामले में पंजाब पुलिस ने आखिरकार बड़ा एक्शन लेते हुए पटियाला के पांतड़ा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली है, जिसे देखते हुए शहीद शुभकरण सिंह के अंतिम संस्कार के लिए परिवार और किसान संगठन राज़ी हो गए हैं।
यह भी पढ़ेः CM भगवंत मान आज पंजाब को देंगे नई सौगात, लोगों को मिलेगी खास सुविधा
पंजाब पुलिस के आई.जी. सुखचैन सिंह गिल ने जानकारी देते हुए कहा कि शुभकरण सिंह का पार्थिव शरीर खनौरी बॉर्डर पर श्रद्धांजलि देने के लिए ले जाया जाएगा। इसके बाद खनौरी बॉर्डर पर शुभकरण सिंह के गांव से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। फिर दोपहर 2 बजे के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा परिवार को 1 करोड़ की राशि और उनकी इच्छा के अनुसार परिवार की बेटी को कांस्टेबल की नौकरी दी जा रही है।
बता दें कि खनौरी सीमा बिंदु पर प्रदर्शनकारी किसानों और हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प के दौरान शुभकरण सिंह की मौत के सात दिन बाद, पंजाब पुलिस ने बुधवार रात हत्या का मामला दर्ज किया। 21 फरवरी को पंजाब-हरियाणा सीमा पर खनौरी में हुई झड़प में बठिंडा के मूल निवासी शुभकरण (21) की मौत हो गई थी और 12 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। यह घटना तब हुई जब कुछ प्रदर्शनकारी किसान पुलिस बैरिकेड की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे।