Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Feb, 2022 05:54 PM

राज्य में जहां विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वहीं नेताओं द्वारा अन्य दलों में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है।
चंडीगढ़ : राज्य में जहां विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वहीं नेताओं द्वारा अन्य दलों में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी दरमियान आज कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पूर्व पी.पी.सी.सी. प्रमुख और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एच.एस. हंसपाल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पता चला है कि हंसपाल अपने बेटे के लिए साहनेवाल से टिकट मांग रहे थे। पूर्व कांग्रेसी नेता हंसपाल ने आम आदमी पार्टी के सी.एम. फेस भगवंत मान के नेतृत्व में पार्टी ज्वाइन की है।
जिक्रयोग्य है कि कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे कई नेता अन्य दलों में शामिल हो गए हैं या होने जा रहे हैं। कांग्रेस पर नाराजगी जताते हुए हंसपाल ने कहा कि कांग्रेस में उनकी काफी अनदेखी हुई है और वह केजरीवाल के सिद्धांतों से काफी प्रभावित हैं, इसीलिए वह कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी का साथ पकड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह आम आदमी पार्टी में शामिल होकर बहुत खुश हैं और कांग्रेस को टक्कर देने के लिए तैयार हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here