शर्मनाक: नशे में धुत्त 72 वर्षीय व्यक्ति ने गाय से किया दुष्कर्म

Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Sep, 2021 12:33 PM

shameful 72 year old drunk man raped cow

जानकारी देते हुए गाय के मालिक मुन्ना लाल ने बताया कि शनिवार रात लगभग 12 बजे जब वह अचानक उठा तो उसने देखा कि एक आदमी....

लुधियाना(ऋषि): थाना डिवीजन नं. 7 के इलाके ताजपुर रोड़ पर डेरी कॉम्प्लेक्स में शनिवार रात लगभग 12 बजे शराब के नशे में धुत्त 72 वर्षीय व्यक्ति गाय से दुष्कर्म कर रहा था। गाय के मालिक के आने पर वह मौके से फरार हो गया। रविवार सुबह आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हिन्दू नेता घटनास्थल पर इक्ट्ठे हो गए और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इसी के साथ पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आरोपी को जल्द गिरफ्तार न किया गया तो हाईवे जाम किए जाएंगे।

PunjabKesari

जानकारी देते हुए डेरी के मालिक मुन्ना लाल ने बताया कि शनिवार रात लगभग 12 बजे जब वह अचानक उठा तो उसने देखा कि एक आदमी गाय के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वह शराब के नशे में धुत्त था और उसे देखकर तुंरत ही मौके से भाग गया। रविवार सुबह घटना का पता चलते ही शिवसेना नेता अमित अरोड़ा और ताजपुर रोड पर स्थित शनि मंदिर के अध्यक्ष मुकेश खुराना मौके पर पहुंचे जिन्होनें आरोपी को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की। जानकारी के अनुसार आरोपी उसी इलाके में ट्राली चलाता है। जब उसके घर पर दबिश दी गई तो वहां से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!