शाहपुरकंडी डैम को मंजूरी NDA सरकार का पंजाब के पक्ष में कदम : बादल

Edited By Vatika,Updated: 08 Dec, 2018 08:11 AM

shahpur kandi dam

पूर्व मुख्यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल ने सतलुज दरिया पर शाहपुरकंडी डैम के निर्माण को मिली मंजूरी को एन.डी.ए. सरकार की ओर से हाल ही में पंजाब के पक्ष में उठाए कदमों की लड़ी में नया इजाफा करार दिया है।

चंडीगढ़(अश्वनी): पूर्व मुख्यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल ने सतलुज दरिया पर शाहपुरकंडी डैम के निर्माण को मिली मंजूरी को एन.डी.ए. सरकार की ओर से हाल ही में पंजाब के पक्ष में उठाए कदमों की लड़ी में नया इजाफा करार दिया है।

यहां जारी प्रैस बयान में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2715 करोड़ के शाहपुरकंडी प्रोजैक्ट को मंजूरी देकर एन.डी.ए. सरकार ने पंजाब के साथ कांग्रेसी सरकारों द्वारा सौतेले व्यवहार के लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। बादल ने कहा कि कि शाहपुरकंडी डैम रणजीत सागर डैम के समक्ष बनाया जाएगा। यह डैम रावी के पानियों के पाकिस्तान की तरफ फिजूल बहाव को रोक सिंचाई व बिजली पैदा करने में प्रयोग किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!