Edited By Kalash,Updated: 22 Feb, 2024 04:06 PM
सोशल मीडिया X द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की दो पोस्टें रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि भारत सरकार के आदेशों पर X ने ये कमद उठाया है
पंजाब डेस्क : सोशल मीडिया X द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की दो पोस्टें रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि भारत सरकार के आदेशों पर X ने ये कमद उठाया है। इसे लेकर एस.जी.पी.सी. ने कड़ी आपत्ति जताई है और पोस्ट को विद-हेल्ड को गलत बताया गया है।
यह भी पढ़ें : Punjab Budget: मंत्री हरपाल चीमा ने किया बजट सत्र की तारीखों का ऐलान
जानकारी के अनुसरा जिन 2 पोस्टों के विद-हेल्ड किया गया है उसमें एक पोस्ट में एस.जी.पी.सी. के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी का बयान है जिसमें उन्होंने कहा है कि सरकार प्रदर्शनकारी किसानों पर बल प्रयोग करने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करे। वहीं दूसरी पोस्ट में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी जा रही हैं जो कि नवंबर महीने की है। इस मामले को लेकर एस.जी.पी.सी. प्रधान धामी ने साइबर सुरक्षा प्रभाग सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह बेहद निंदनीय है। उन्होंने बताया कि SGPC को ई-मेल द्वारा इन 2 पोस्ट के भारत में विद-हेल्ड करने की जानकारी दी गई थी। जिसमें लिखा गया था कि भारत सरकार द्वारा इन दोनों पोस्टों पर ऑब्जेक्शन उठाया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here