पंजाब विधानसभा की कार्यवाही का दूसरा दिन शुरू, पेश होंगे महत्वपूर्ण विधेयक

Edited By Kamini,Updated: 11 Jul, 2025 10:29 AM

second day of punjab assembly proceedings begins

पंजाब विधानसभा की कार्यवाही का दूसरा दिन सुबह 10 बजे शुरू हो गया है

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा की कार्यवाही का दूसरा दिन सुबह 10 बजे शुरू हो गया है। इस दौरान सदन में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे। गौरतलब है कि, पंजाब सरकार द्वारा आज की कार्यवाही के दौरान बेअदबी के मुद्दों पर भी एक विधेयक पेश किया जाएगा, जिस पर सदन में चर्चा होगी।

इस दौरान, सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है क्योंकि विपक्ष सदन में कई मुद्दों पर मान सरकार को घेर सकता है। बता दें कि, गत दिन विधानसभा सत्र की कार्यवाही गत दिन सुबह 11 बजे शुरू हुई थी। इस दौरान सदन में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। तरनतारन के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा, लेखक डॉ. रतन सिंह जग्गी, शहीद नायक सुरिंदर सिंह, बलजीत सिंह के अलावा अहमदाबाद प्लैन क्रैश मारे गए लोगों को श्रद्वाजंलि दी गई। वहीं इस दौरान अबोहर हत्याकांड का मुद्दा गूंजा। गौरतलब है कि पहले दिन की कार्यवाही सिर्फ 11 मिनट में सम्पन्न हो गई।

मुख्यमंत्री मान ने कल यह भी घोषणा की थी कि बेअदबी से संबंधित एक बड़ा कानून सदन में लाया जाएगा और इसके बाद विभिन्न संगठनों और धार्मिक संस्थाओं से बातचीत की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!