स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान स्काउट कमिश्नर का निधन, सदमे में लोग

Edited By Kalash,Updated: 15 Aug, 2022 01:53 PM

scout commissioner death during independence day celebrations

आज जब एक ओर पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है

श्री आनंदपुर साहिब (दलजीत): आज जब एक ओर पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, वहीं श्री आनंदपुर साहिब से एक दुखद खबर सामने आई है। श्री आनंदपुर साहिब के एस.जी.एम. खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे स्वतंत्रता दिवस के समारोह के दौरान स्काउट कमिश्नर और सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक मास्टर हरजीत सिंह की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई।

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब के एस.डी.एम. मैडम मनीषा राणा जब ध्वजारोहण की रस्म अदा कर रहे थे, तो वह उनके ठीक बगल में खड़े थे। इसी दौरान हरजीत सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई और समारोह के दौरान वह अचानक गिर गए। हरजीत सिंह को वहां खड़ी एंबुलेंस से तुरंत स्थानीय भाई जैता जी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari

श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले सभी कार्यक्रमों के दौरान उनके द्वारा पोल पर तिरंगा झंडा बांधा जाता था। वह अकाली दल के पूर्व सर्कल प्रधान के साथ कई पदों पर काम कर चुके है। उन्होंने नगर कौंसिल चुनाव भी लड़े थे और इलाके में ड्राइंग मास्टर के रूप में प्रसिद्ध थे। उनके निधन की खबर से इलाके में लोग सदमे में है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!