Edited By Kalash,Updated: 03 May, 2023 01:45 PM

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अस्थियां आज श्री कीरतपुर साहिब में विसर्जित कर दी गई हैं
पंजाब डेस्कः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अस्थियां आज श्री कीरतपुर साहिब में विसर्जित कर दी गई हैं। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व उनके बेटे सुखबीर बादल परिवार सहित पिता की अस्थियां लेकर बादल गांव से श्री कीरतपुर साहिब पहुंचे। यहां उनकी अस्थियां विसर्जित कर दी गई हैं।
बता दें कि प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे भोग श्री अखंड पाठ साहिब व अंतिम अरदास बादल गांव में 4 मई को होगी। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पाठ का भोग दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच डाला जाएगा।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here