पंज गराइयां में खेत से मिला जंग लगा हैंड ग्रेनेड

Edited By Vatika,Updated: 08 Oct, 2019 01:14 PM

rusted hand grenade found

थाना बुल्लोवाल के अधीन आते गांव पंज गराइयां में सोमवार सायं एक किसान के खेत में बमनुमा वस्तु मिलने से इलाके में दहशत फैल गई।

होशियारपुर(अमरेन्द्र): थाना बुल्लोवाल के अधीन आते गांव पंज गराइयां में सोमवार सायं एक किसान के खेत में बमनुमा वस्तु मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। इस संबंधी सूचना मिलते ही थाना बुल्लोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और जिले के तमाम पुलिस अधिकारियों को सूचित किया। 

मौके पर पहुंचे डी.एस.पी.(आर) सतिन्द्र कुमार चड्ढा ने इलाके को सील कर जालंधर से एक्सपर्ट टीम को बुलाया जिसने जंग लगे हैंड ग्रैनेड को डिफ्यूज किया। एक्सपर्ट के अनुसार हैंड ग्रैनेड को काफी समय पहले किसी ने यहां जमीन में दबा दिया होगा। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!