टिप्पर की चपेट में आई महिंद्रा TUV, कार सवार महिलाएं और बच्चियां घायल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Nov, 2026 02:59 PM

rupnagar road accident

घटनास्थल पर मौजूद महिंद्रा टी.यू.वी. 300 कार के चालक बंटी ने बताया कि वह माता नैना देवी जी मंदिर के एक पुजारी के परिवार को लेकर बिलासपुर से चंडीगढ़ जा रहा था।

रूपनगर/श्री कीरतपुर साहिब(विजय): शुक्रवार शाम करीब सवा 5 बजे बिलासपुर-श्री कीरतपुर साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव कल्याणपुर के पास गांव दबूड़ के डिवाइडर कट पर हुए सड़क हादसे में एक महिंद्रा टी.यू.वी. 300 कार के हाईवा टिप्पर की चपेट में आने से कार सवार दो महिलाओं और दो छोटी बच्चियों के घायल होने का मामला सामने आया है।

घटनास्थल पर मौजूद महिंद्रा टी.यू.वी. 300 कार के चालक बंटी ने बताया कि वह माता नैना देवी जी मंदिर के एक पुजारी के परिवार को लेकर बिलासपुर से चंडीगढ़ जा रहा था। इस दौरान जब वह गांव दबूड़ के डिवाइडर कट के पास पहुंचा तो कार के आगे जा रहे एक हाईवा टिप्पर चालक ने अचानक डिवाइडर कट से यू-टर्न ले लिया। उसने ब्रेक लगाकर बचने की काफी कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद उसकी कार टिप्पर से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार 2 महिलाए और 2 छोटी बच्चियों को काफी गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उसे भी मामूली चोट लगी है। हादसे में उनकी कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

हादसे के बाद मौके पर एकत्रित हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकाला और एक निजी वाहन के माध्यम से उपचार के लिए सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब पहुंचाया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना श्री कीरतपुर साहिब की पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

सूचना मिलने के बाद थाना श्री कीरतपुर साहिब के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर राहुल शर्मा और ए.एस.आई. गुरमीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!