Punjab में दिन दहाड़े लूट, हथियार बंद लुटेरों ने मेडिकल स्टोर को बनाया निशाना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Jul, 2024 07:33 PM

robbery in broad daylight in punjab

आज सुबह करीब 6 बजे एक ही मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति आए, जिन्हें अपने चेहरे ढंके हुए थे। उन्होंने आते ही दुकान के कर्मचारी रवि पर घातक हथियारों से हमला कर उसे जमकर पीटा और दुकान की तिजोरी से नकदी लूट कर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।

जैतो : आज सुबह करीब 6 बजे एक ही मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति आए, जिन्हें अपने चेहरे ढंके हुए थे। उन्होंने आते ही दुकान के कर्मचारी रवि पर घातक हथियारों से हमला कर उसे जमकर पीटा और दुकान की तिजोरी से नकदी लूट कर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए दुकान के मालिक तरसेम गोयल ने बताया कि लुटेरे दुकान पर दवा लेने के बहाने आए थे और दुकान में एक कर्मचारी को अकेला देखकर उसे बहाने से बातों में उलझा लिया। इसके बाद मौका पाते ही तीनों लुटेरों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया और उसे घायल कर दिया। कर्मचारी का उनसे पूरा टकराव हुआ, लेकिन वह अकेला था। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं थाना जैतो के एस.एच.ओ. राजेश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्हें हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!