Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Sep, 2017 11:23 AM
कपूरथला-फत्तूढींगा मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक द्वारा टक्कर मारने से साइकिल पर वापस अपने घर जा रहे एक मजदूर की मृत्यु व एक की गम्भीर घायल होने का समाचार मिला है।
कपूरथला(मल्होत्रा): कपूरथला-फत्तूढींगा मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक द्वारा टक्कर मारने से साइकिल पर वापस अपने घर जा रहे एक मजदूर की मृत्यु व एक की गम्भीर घायल होने का समाचार मिला है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह व घायल व्यक्ति को उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार एक शैलर में मजदूरी करने वाले गांव सैफलाबाद निवासी सुच्चा सिंह पुत्र भोमा सिंह अपने साथी सुखविन्द्र सिंह के साथ अपना काम खत्म कर अपने-अपने साइकिलों द्वारा वापस घर जा रहे थे। रास्ते में किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी, जिस दौरान दोनों गम्भीर घायल हो गए।
घायलों को स्थानीय राहगीरों की सहायता से प्राइवेट गाड़ी का प्रबंध कर सिविल अस्पताल भेज गया।इस दौरान सुच्चा सिंह की रास्ते में ही मौत, जबकि सुखविन्द्र सिंह को गम्भीर हालत में सिविल अस्पताल कपूरथला लगाया गया, जहां उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए उसके परिजन उसे जालंधर के निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।