Edited By Kamini,Updated: 22 Jul, 2022 04:28 PM
रिटायर्ड फौजी ने अपनी रकम दोगुनी करने के चक्कर में ट्रेडिंग कंपनी से लाखों रुपए लुटा लिए।
टांडा उड़मुड़ (वीरेंद्र पंडित): रिटायर्ड फौजी ने अपनी रकम दोगुनी करने के चक्कर में ट्रेडिंग कंपनी से लाखों रुपए लुटा लिए। ठगी का शिकार हुए फौजी के बयान के आधार पर टांडा पुलिस ने ट्रेडिंग कंपनी के 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रमुख टांडा इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी का शिकार हुए गुरपाल सिंह पुत्र रुलदा राम निवासी लौधीचक्क के बयान पर राजपाल मल्लड़ पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी शक्ति नगर बहादरगढ़ हरियाणा, पवन सिंह पुत्र केहर सिंह निवासी खेड़ी सांपला रोहतक हरियाणा, गुरविंदर सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी गांव वड़िंग जालंधर कैंट तथा श्रीनिवासी राऊ निवासी नंदी देरगा रोड कर्नाटका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पीड़ित गुरपाल ने अपने बयान में कहा कि इन आरोपियों ने अपनी शुभप्रदा वेंचर्स (फॉर वी ग्रो ट्रेडर्स) कंपनी के जरिए उनकी रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2019 में उन्हें और उनके साथी सेवानिवृत्त फौजियों निशान सिंह और बेगोवाल के दलीप सिंह को करीब 37 लाख रुपए की राशि का निवेश किया था। लेकिन बाद में उन्हें कुछ नहीं मिला और उनके पैसे भी उन्हें वापस नहीं मिले। एस.पी. तफ्तीश मुख्तियार रॉय द्वारा की गई जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थानेदार दलजीत सिंह अब आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here