बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले दरिन्दे को फांसी तक ले जाने वाले वकील का सम्मान

Edited By Des raj,Updated: 30 Jul, 2018 06:27 PM

respect for lawyer who hanged rape criminal

6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करके उसे मारने वाले व्यक्ति को यहां के एडीशनल जिला व सैशन जज जसपाल वर्मा की तरफ से फांसी की सजा सुनाने के उपरांत लोगों ने जहां इसका स्वागत किया, वहीं गांव आलमपुर मंदिरां के लोगों ने इस केस के साथ संबंधित वकील जसवंत...

मानसा (मित्तल): 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करके उसे मारने वाले व्यक्ति को यहां के एडीशनल जिला व सैशन जज जसपाल वर्मा की तरफ से फांसी की सजा सुनाने के उपरांत लोगों ने जहां इसका स्वागत किया, वहीं गांव आलमपुर मंदिरां के लोगों ने इस केस के साथ संबंधित वकील जसवंत सिंह ग्रेवाल को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर थाना सिटी मानसा -2 के प्रमुख व उस समय केस की पैरवी करने वाले इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह ने कहा कि एडवोकेट जसवंत सिंह ने पूरी मेहनत के साथ यह केस लड़कर वकालत पेशे की पवित्रता को बरकरार रखा है। 

लेखक आलोचक निरंजन बोहा ने कहा कि नेकी, ईमानदारी व सच्चाई से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। वकील जसवंत सिंह ने परिवार से केस लडऩे के बदले एक पाई भी नहीं ली, बल्कि यह केस उन्होंने इंसानियत के नाते भी लड़ा है। 

कामरेड नच्छतर सिंह खीवा व कामरेड सुखदर्शन नत्त ने कहा कि एडवोकेट जसवंत सिंह को हक इंसाफ के लिए लडऩे का जज़्बा विरासत में मिला है। इस मौके पर बेगमपुरा वैलफेयर सोसायटी आलमपुर मंदिरां के प्रधान तरसेम मंदिरा, नौजवान लोग भलाई क्लब बोहा के प्रधान अमन पनूं, सरप्रस्त हरपाल सिंह पंमी, पंच सुखा सिंह, जगमेल सिंह, करनैल सिंह आदि भी उपस्थित थे।


 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!