Edited By Updated: 22 Jan, 2017 04:49 PM
गणतंत्र दिवस एवं चुनावों के दृष्टिगत तथा एस.एस.पी. निलम्बरी विजय जगदले के निर्देशानुसार नगर से पंजाब पुलिस एवं बी.एस.एफ. के सहयोग से फ्लैग मार्च गुरप्रीत सिंह पी.पी.एस. डी.एस.पी. सिटी पठानकोट के नेतृत्व में निकाला गया।
पठानकोट(शारदा): गणतंत्र दिवस एवं चुनावों के दृष्टिगत तथा एस.एस.पी. निलम्बरी विजय जगदले के निर्देशानुसार नगर से पंजाब पुलिस एवं बी.एस.एफ. के सहयोग से फ्लैग मार्च गुरप्रीत सिंह पी.पी.एस. डी.एस.पी. सिटी पठानकोट के नेतृत्व में निकाला गया। डी.एस.पी. गुरप्रीत सिंह ने बताया कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति का संदेश देना है। उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च डिवीजन नं. 1 तथा डिवीजन नं. 2 एवं बी.एस.एफ. ने संयुक्त रूप से निकाला है। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस तथा चुनावों को देखते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी करके आने तथा जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के मिलने की सूचना संबंधित पुलिस को देकर एक जागरूक नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं।