Edited By Vatika,Updated: 01 Dec, 2023 11:20 AM

बस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है।
पंजाब डेस्कः बस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। दरअसल, बस यूनियन द्वारा पंजाब भर में चक्का जाम करने का ऐलान किया गया था, जिसे अब टाल दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पनबस पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्क्स यूनियन द्वारा 1-2 दिसंबर को पंजाब में चक्का जाम करना था लेकिन सरकार ने उन्हें बैठक का समय दे दिया है। यूनियन के चंडीगढ़ डिपो के प्रधान हरविंदर सिंह ने कहा कि सरकार ने 6 दिसंबर को परिवहन मंत्री, कैबिनेट सब कमेटी और पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन के साथ बैठक का समय दिया है। उनका कहना है कि अगर बैठक में कोई मामला हल नहीं हुआ तो उसके बाद अगले संघर्ष की रूपरेखा तैयार कर घोषणा की जाएगी।