अजनाला की बादल परिवार के खिलाफ बगावत, शुरू करेंगे 'अकाली दल बचाओ' लहर

Edited By Vatika,Updated: 27 Oct, 2018 01:33 PM

सुखबीर बादल के नेतृत्व में शिरोमणि अकाली दल को आज उस समय एक और बड़ा झटका लगा, जब टकसाली नेता डॉ. रतन सिंह अजनाला ने बादल परिवार पर बड़ा हमला बोला।

चंडीगढ़ः सुखबीर बादल के नेतृत्व में शिरोमणि अकाली दल को आज उस समय एक और बड़ा झटका लगा जब टकसाली नेता डॉ. रतन सिंह अजनाला ने बादल परिवार पर बड़ा हमला बोला। 

PunjabKesariउन्होंने कहा कि बादल ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। अब अकाली दल में नेताओं और वर्करों का कोर्इ सम्मान व इज्जत नहीं है। अजनाला ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने बहू हरसिमरत को केंद्र में मंत्री, पुत्र को अकाली दल का प्रधान और खुद को अकाली दल का संरक्षक बना रखा है। इसके साथ सुखबीर के साला मजीठिया को भी अकाली दल का सर्वेसर्वा बना रखा है। 

PunjabKesariउन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही बादल परिवार के खिलाफ एक अभियान शुरू करेंगे। साथ ही माझा, दोआबा और मालवा में रैलियां कर बादल परिवार की धक्केशाही का पर्दाफाश करेंगे। इन रैलियों का नारा होगा 'सुखबीर हटाओं अकाली दल बचाओ'। अकाली दल को अब बादल परिवार से मुक्त करना है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!