पेट दर्द होने पर हुआ 8 माह की गर्भवती होने का खुलासा, बहन को बनाता था हवस का शिकार

Edited By Vatika,Updated: 24 Sep, 2020 11:35 AM

rape with minor sister

सारंगपुर थाना पुलिस ने एक 19 साल के युवक को अपनी ही बहन से रेप के मामले में गिरफ्तार किया है।

चंडीगढ़(सुशील राज): सारंगपुर थाना पुलिस ने एक 19 साल के युवक को अपनी ही बहन से रेप के मामले में गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक मामले का खुलासा तब हुआ जब 15 वर्षीय पीड़िता के पेट में दर्द होने के चलते उसे जी.एम.एस.एच.-16 अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने पाया कि नाबालिग बच्ची 8 माह की गर्भवती है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 

सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़िता बच्ची के बयान दर्ज किए। नाबालिग बच्ची ने अपने भाई पर रेप के आरोप लगाए हैं। मामले में सारंगपुर थाना पुलिस ने पीड़िता बच्ची के बयान पर आरोपी भाई के खिलाफ रेप और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!