घर में घुसकर नाबालिगा से शर्मनाक काम, मां ने देखा तो कपड़े छोड़ भागे

Edited By Vatika,Updated: 15 Mar, 2022 02:42 PM

rape with minor girl

नगर के एक मोहल्ले में 14 वर्षीय  नबालिगा के साथ ज़बरदस्ती करने के आरोप में टांडा पुलिस ने 2

टांडा उड़मुड़: नगर के एक मोहल्ले में 14 वर्षीय  नबालिगा के साथ ज़बरदस्ती करने के आरोप में टांडा पुलिस ने 2 नौजवानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला लड़की की मां के बयान के आधार पर मुकेश कुमार और गगन निवासी वाल्मीकि मोहल्ला टांडा के खिलाफ दर्ज किया है। अपने बयान में लड़की की मां ने बताया कि आरोपी मुकैश उसकी लड़की का काफ़ी समय से पीछा करता था।

उक्त ने बताया कि 4 मार्च की दोपहर दोनों आरोपी उसके घर आए और गगन दरवाज़े पर खड़ा हो गया और मुकैश ने उसकी बेटी के साथ ज़बरदस्ती करते हुए कपड़े उतार दिए। लड़की के शोर मचाने पर मां जैसे ही आई दोनों वहां से फ़रार हो गए। अब पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। एस.आई. सुखदीप कौर मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!