Edited By Vatika,Updated: 01 Jul, 2020 09:46 AM
एक गांव में चाचा ने अपनी 9 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है।
समाना(शशिपाल): एक गांव में चाचा ने अपनी 9 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता की मैडीकल जांच करवाई गई। मामले की नोडल अधिकारी सब इंस्पैक्टर संदीप कौर ने बताया कि पीड़िता की माता के बयानों के अनुसार उसकी 9 वर्षीय बेटी सोमवार सायं घर के नजदीक खड़ी थी कि रिश्ते में चाचा व परिवार से संबंध रखने वाला एक युवक उसे दुकान से कोई वस्तु दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया और खेतों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने उपरांत उसे घर के नजदीक छोड़ गया।
पीड़िता ने घर पहुंच अपनी मां को घटना बारे बताया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी और पीड़ित लड़की को मैडीकल जांच के लिए सिविल अस्पताल समाना व राजेंद्रा अस्पताल पटियाला ले जाया गया। सदर पुलिस मुखिया इंस्पैक्टर रणवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां के बयानों पर पुलिस ने मामले के आरोपी विक्की सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।