शादीशुदा महिला को घर में अकेला पाकर दरिंदे ने पार की सारी हदें

Edited By Vatika,Updated: 16 Oct, 2018 05:37 PM

rape with married woman

मूल रूप से पश्चिमी बंगाल की रहने वाली 28 वर्षीय एक महिला को उसके एक जानकार ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी।

लुधियाना (महेश): मूल रूप से पश्चिमी बंगाल की रहने वाली 28 वर्षीय एक महिला को उसके एक जानकार ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी। 

पुलिस अनुसार, आरोपी ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जोधवाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शिमला कॉलोनी के बबलू सोनकार के खिलाफ  दुष्कर्म का केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। अर्शप्रीत ने बताया कि पीड़िता शादीशुदा है और वह अपने पति व 7 साल के बेटे के साथ रहती है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह एक हौजरी मेंं चेकिंग पैकिंग का काम करती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!