शादी करने के बाद दुल्हन देख रही थी बड़े-बड़े सपने, तब ही खुल गई दूल्हे की पोल...

Edited By Vatika,Updated: 11 Apr, 2022 10:46 AM

rape with girl

काकोवाल रोड की रहने वाली एक युवक को शादी का झांसा देकर व्यक्ति हिमाचल प्रदेश ले गया।

लुधियाना: काकोवाल रोड की रहने वाली एक युवक को शादी का झांसा देकर व्यक्ति हिमाचल प्रदेश ले गया। जहां उसे होटल में लेकर नशीला पदार्थ देकर बलात्कार किया। आरोपी ने उसके साथ शादी भी नहीं करवाई। आरोपी उसे जबरन अपने साथ रखकर मारपीट करने लगा, जिसमें उसके परिवार वाले भी शामिल थे। वापस आकर उसने इस संबंध में पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी।

10 महीने की जांच के बाद अब आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। थाना बस्ती जोधेवाल में आरोपी सुमित कुमार पर बलात्कार और उसके अन्य परिवार वालों को अपहरण एवं धोखाधड़ी की धाराओं तहत नामजद किया गया है। जिसमें सुमित के पिता प्रेम चंद, माता प्रोमिला देवी, बहन शिलपा, ज्योगी और रिश्तेदार हैप्पी, पवन कुमार व बाबू राम शामिल है।पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह शिमला कालोनी की रहने वाली है। आरोपी सुमित को वह पहले से जानती थी, उसके साथ उसकी दोस्ती थी।

जून 2021 में सुमित ने उसे शादी का झांसा दिया और बहला फुसला कर अपने साथ हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में ले गया। जहां उसे पहले एक होटल में ले गया था। आरोपी ने उसे वहां पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया था। आरोपी उसे अपने घर पर भी लेकर गया था। वहां पर भी आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। वहां उसके परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट भी की थी। पीड़िता का कहना है कि उसने अपने माता-पिता को कॉल कर हिमाचल प्रदेश बुलाया था। जब वह उसे लेने के लिए आए तो आरोपियों ने मिलकर उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट की थी।                                                                                                      

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!