पिता बना हैवान: बेटी का मुंह दबा मिटाता रहा हवस, मां की आंख खुली तो खिसकी पैरों तले जमीन

Edited By Vatika,Updated: 02 Mar, 2023 10:30 AM

rape case in ludhiana

लड़की बात सुनकर मां घबरा गई और थाना जमालपुर में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

लुधियाना(डेविन) : थाना जमालपुर के अधीन आते क्षेत्र में एक सौतेले पिता द्वारा 15 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने का समाचार है। आरोपी की हरकत का नाबालिग लड़की की मां को उस समय पता लगा जब उसने रात के समय लड़की और पिता दोनों को कमरे से गायब पाया। जब उसने दोनों को आवाजें लगानी शुरू कीं तो दोनों एक कमरे से बाहर आए। इसके बाद लड़की ने बताया कि पिता उसे जबरदस्ती खाली कमरे में ले गए जहां मुंह पर हाथ रख कर उसके साथ गलत काम किया। 

बेटी ने बताया कि इससे पहले भी मई 2022 में पापा ने जबरदस्ती दुष्कर्म व छेड़छाड़ की थी। लड़की बात सुनकर मां घबरा गई और थाना जमालपुर में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।मामले की जानकारी देते हुए एस.आई. मनप्रीत कौर ने बताया कि नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उसकी दूसरी शादी आरोपी पति राज मल के साथ हुई है। बेटी सहित पति के साथ किराए पर रह रहे हैं। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376 आई.पी.सी, 6,10 पोसको एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है।

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!