सरहद पार महिला से दुष्कर्म करने के बाद उस पर फेंका तेजाब

Edited By Mohit,Updated: 21 May, 2019 04:47 PM

rape case

पाकिस्तान के गांव फतेहपुर में एक विवाहिता से दो अज्ञात आरोपियों ने सामूहिक जबरदस्ती दुष्कर्म कर उस पर तेजाब डाल दिया। जिस कारण उसकी हालत नाजुक होने पर उसे अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

गुरदासपुर (विनोद): पाकिस्तान के गांव फतेहपुर में एक विवाहिता से दो अज्ञात आरोपियों ने सामूहिक जबरदस्ती दुष्कर्म कर उस पर तेजाब डाल दिया। जिस कारण उसकी हालत नाजुक होने पर उसे अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

सीमापार सूत्रों के अनुसार एक विवाहिता सलमा (32) जो दो बच्चों की मां है गत रात अपने घर के आंगन में अपने बच्चों के साथ सो रही थी कि अचानक दो मुंह पर कपड़ा बांधे आरोपी उसके घर में प्रवेश कर गए तथा पिस्तोल की नोक पर उससे दोनों ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद उन्होंने पीड़िता के बाल काट दिए तथा उस पर तेजाब फैंक दिया। 

तेजाब के कारण उसका चेहरा तथा छाती जल गई। घटना के समय पीड़िता का पति कराची में अपनी नौकरी पर था। घटना के बाद आरोपी वहां से भागने में सफल हो गए तथा सलमा द्वारा शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गए। लोगों ने सलमा को अस्पताल दाखिल करवाया। इस संबंधी पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के विरूद्व केस दर्ज कर लिया है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!