महिला से किया रेप, मामला दर्ज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Oct, 2017 12:22 PM

rape case

स्थानीय शहर के रेलवे स्टेशन की जी.आर.पी. पुलिस द्वारा 2 ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ  पर्चा दर्ज करने का समाचार प्राप्त हुआ है, जिन पर रामां मंडी में रेलवे विभाग की सीमा के अंदर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं।  जी.आर.पी. पुलिस के अनुसार...

रामां मंडी(परमजीत): स्थानीय शहर के रेलवे स्टेशन की जी.आर.पी. पुलिस द्वारा 2 ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ  पर्चा दर्ज करने का समाचार प्राप्त हुआ है, जिन पर रामां मंडी में रेलवे विभाग की सीमा के अंदर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। 

जी.आर.पी. पुलिस के अनुसार रामां मंडी रेलवे स्टेशन की जी.आर.पी. पुलिस के पास दर्ज करवाए बयानों में पीड़ित महिला ने बताया कि महेंद्र बाबा निवासी चिटहारा जिला गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश, जोकि तांत्रिक है, बीते दिन वह और उसका साथी सुनील फौजी उसको रामां मंडी में सुनसान जगह पर तंत्र विद्या से किसी समस्या के सामाधान के लिए लेकर आए थे परंतु इन दोनों ने रामां मंडी में रेलवे विभाग की सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गाड़ी में दुष्कर्म किया और फरार हो गए। 

सूचना मिलते ही जी.आर.पी. पुलिस एस.एच.ओ भटिंडा, हरजिन्द्र सिंह, लेडीज पुलिस ए.एस.आई. परमजीत कौर जी.आर.पी. भटिंडा और रेलवे स्टेशन रामां जी.आर.पी. चौकी इंचार्ज हरबंस सिंह, कॉस्टेवल पवन कु मार समेत पुलिस पार्टी उक्त घटना पर पहुंची, जहां उन्होंने पूरी घटना का जायजा लिया और दुष्कर्म के दौरान इस्तेमाल की गई प्राइवेट गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और महेन्द्र सिंह और सुनील के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!