नाबालिग लड़की को अगवा कर किया दुष्कर्म, नशे की हालत में छोड़ आरोपी फरार

Edited By Tania pathak,Updated: 10 Jun, 2021 03:10 PM

rape by kidnapping minor girl

जालंधर जैसे महानगर में एक बार फिर से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के रामामंडी के एक इलाके से 13 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म करने की ख़बर मिली है...

जालंधर (सोनू): जालंधर जैसे महानगर में एक बार फिर से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के रामामंडी के एक इलाके से 13 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म करने की ख़बर मिली है। उक्त बच्ची घर से बिस्किट लेने निकली थी परन्तु रास्ते में उसे अगवा कर लिया गया और फिर इस वारदात को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं आरोपी बाद में नशे की हालत में उसे रास्ते में छोड़ कर मौके से फ़रार हो गए। इस सारी घटना का पता उस समय लगा जब उक्त लड़की नशे की हालत में घर पहुंची। 

सूर्य इन्क्लेव थाने में शिकायत देने पहुंचे पीड़िता के मां-बाप ने आरोप लगाया कि मंगलवार को उनकी बेटी घर से बिस्किट लेने के लिए निकली थी परन्तु घर वापस नहीं लौटी। उन्होंने बताया कि इलाके का ही रहने वाला एक नौजवान अपने दोस्तों के साथ आया और लड़की के साथ ज़बरदस्ती करते हुए ऐक्टिवा पर बैठाने की कोशिश की। इस दौरान जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उक्त नौजवानों ने उसे कोई नशो की चीज मुँह पर लगा दी, जिस कारण वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपियों ने मौके पर लड़की को अगवा कर लिया। समय पर घर न पहुँचने पर लड़की के मां-बाप ने उस की तालाश शुरू की। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस थाने को दी गई। 

लड़की के परिवार ने आरोप लगाया कि बुधवार की रात को लड़की बेहोशी की हालत में घर वापस लौटी थी। सूर्य इन्क्लेव थाने के ऐस.ऐच.ओ. सुलक्खण सिंह ने बताया कि इस मामले में पहले अगवा का केस दर्ज हो चुका है। लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो पाएगी। उसके बाद ही मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने आगे बताया बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तालाश शुरू कर दी गई है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!